जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 39 पैसे की बढ़त के साथ 84.18 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 39 पैसे बढ़कर 84.18 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की भारतीय संपत्तियों में रुचि बने रहने से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। ।
मुंबई, पांच मई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 39 पैसे बढ़कर 84.18 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की भारतीय संपत्तियों में रुचि बने रहने से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.45 प्रति डॉलर पर खुला और 84.47 के निचले स्तर तक गया। बाद में यह 39 पैसे की बढ़त के साथ 84.18 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
शुक्रवार को, रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया और एक समय यह 84 प्रति डॉलर के सात माह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में इसने अपना सारा लाभ गंवा दिया और तीन पैसे के नुकसान के साथ 84.57 डॉलर प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
छह अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.76 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 3.59 प्रतिशत गिरकर 59.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

