जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट, नौ पैसे टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सरकारी बैंकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये पर दबाव बढ़ गया तथा डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 73.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 21 अक्टूबर विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सरकारी बैंकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये पर दबाव बढ़ गया तथा डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 73.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये में भारी उतार चढ़ाव देखा गया। दौरान यह 73.36 तक मजबूत होने के बाद एक समय 73.62 तक हल्का हो गया था। अंत में रुपये की विनिय दर पिछल बंद से नौ पैसे की गिर कर प्रति डालर 73.58 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | How To Cast Vote Using EVM-VVPAT: ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन से अपना वोट कैसे डालें?.
मंगलवार को रुपया 73.49 पर बंद हुआ था।
संभवत: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अलावा व्यापारियों और कच्चा तेल आयात करने वाली कंपनियों ने डॉलर की खरीद की जिससे रुपये पर दबाव बढ़ गया।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | नोएडा में दुकानदार की गोली मार कर हत्या.
छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.79 रहा।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.44 प्रतिशत घटकर 42.54 डॉलर प्रति बैरल पर था।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 162.94 अंक की तेजी के साथ 40,707.31 अंक पर बंद हुआ।
एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को कुल 2,108.48 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

