एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरकर 76.25 रुपये प्रति डालर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव और डालर की मजबूती के चलते बुधवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे गिरकर 76.25 रुपये प्रति डालर पर रहा।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरकर 76.25 रुपये प्रति डालर पर

मुंबई, 17 जून भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव और डालर की मजबूती के चलते बुधवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे गिरकर 76.25 रुपये प्रति डालर पर रहा।

विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर तनाव के साथ ही विदेशी कोषों की निकासी और कोविड- 19 मामलों को लेकर बढ़ती चिंता ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला।

यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में कारोबार की शरुआत 76.21 रुपये प्रति डालर पर गिरावट के साथ हुई जिसके बाद यह और गिरकर 76.25 रुपये प्रति डालर तक गिर गया।

इससे पहले मंगलवार को कारोबार की समाप्ति पर रुपया 76.20 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां सरकारी कर्मचारियों को लगा झटका, नहीं मिल सकेगा 7वीं सीपीसी का फायदा.

सोमवार की रात चीन के साथ सीमा पर अब तक के सबसे बड़े संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान मारे गये। पिछले पांच दशकों में दोनों देशों के बीच यह सबसे बड़ा टकराव हुआ है। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से सीमा को लेकर तनाव बना हुआ है।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ अभिषेक गोयनका ने कहा है कि ‘‘भारत- चीन के बीच तनाव बढ़ने से रुपये पर असर पड़ा है।’’ गोयनका ने कहा, ‘‘फिलहाल सेनायें अलग हैं और दोनों देशों के बीच तनाव को समाप्त करने के लिये सरकार और सेना के स्तर पर बातचीत चल रही है। इस मोर्चे पर होने वाले घटनाक्रमों पर करीबी नजर रहेगी। सीधे सशस्त्र संघर्ष की संभावना तो नहीं लगती है लेकिन यदि आर्थिक, व्यापारिक प्रतिबंध लगाये जाते हैं तो इसे भी बाजार नकारात्मकता के साथ लेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).