एजेंसी न्यूज

Stock Market Today: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 86.40 प्रति डॉलर पर

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.40 पर आ गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख ने स्थानीय मुद्रा में गिरावट को सीमित किया.

Stock Market Today: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 86.40 प्रति डॉलर पर
Rupees

मुंबई, 23 जनवरी : रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.40 पर आ गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख ने स्थानीय मुद्रा में गिरावट को सीमित किया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ 86.46 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 86.52 प्रति डॉलर पर आ गया. हालांकि, शेयर बाजार में तेजी आने से इसमें कुछ सुधार हुआ और यह बुधवार के बंद स्तर से पांच पैसे की गिरावट के साथ 86.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.35 पर बंद हुआ था. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.25 पर रहा. यह भी पढ़ें : सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती गिरावट के बाद आई तेजी

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.73 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,026.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2025 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).