जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का असर रुपये पर पड़ा।
नयी दिल्ली, चार सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का असर रुपये पर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.67 और 82.77 के बीच कारोबार करने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से 11 पैसे टूटकर 82.73 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत गिरकर 104.08 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत बढ़कर 88.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 487.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

