जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 75.02 रुपये प्रति डालर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल के बढ़ते दाम, मजबूत होते अमेरिकी डालर और घरेलू शेयर बाजारों में जारी उतार- चढ़ाव के बीच अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डालर के मुकाबले रुपया नौ पैसे गिरकर 75.02 (अस्थाई) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
मुंबई, आठ जुलाई कच्चे तेल के बढ़ते दाम, मजबूत होते अमेरिकी डालर और घरेलू शेयर बाजारों में जारी उतार- चढ़ाव के बीच अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डालर के मुकाबले रुपया नौ पैसे गिरकर 75.02 (अस्थाई) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि शेयर बाजारों में विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से जहां रुपये को मजबूती मिली वहीं बाजार में उतार- चढ़ाव और कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों ने रुपये की मजबूती को कमजोर किया।
यह भी पढ़े | Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान.
कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.88 रुपये प्रति डालर पर मजबूती के साथ खुला लेकिन इसके बाद इसें गिरावट शुरू हो गई और कारोबार की समाप्ति तक यह पिछले दिन के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 75.02 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
एक दिन पहले मंगलवार को डालर के मुकाबले रुपया 74.93 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.
बुधवार को चार घंटे के कारोबार में घरेलू मुद्रा कारोबार के दौरान ऊंचे में 74.87 रुपये और नीचे में 75.05 रुपये प्रति डालर रही। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को मापने वाला डालर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 96.89 पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.32 प्रतिशत बढ़कर 43.22 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
वहीं देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 7.42 लाख पर पहुंच गया है। इसमें से अब तक 20,642 लोग की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

