एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.16 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में पिछले चार दिनों से चली आ रही तेजी पर शुक्रवार को विराम लगा। कच्चेतेल की कीमतों में मजबूती आने तथा प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 14 जुलाई रुपये में पिछले चार दिनों से चली आ रही तेजी पर शुक्रवार को विराम लगा। कच्चेतेल की कीमतों में मजबूती आने तथा प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में मजबूती से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.97 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 81.92 के उच्चस्तर और 82.17 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 99.56 हो गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 81.33 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 502.01 अंक की तेजी के साथ 66,060.90 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,237.93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2023 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).