जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हे गया तथा यह डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, नौ मार्च घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हे गया तथा यह डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.93 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में सात पैसे की गिरावट के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.77 के उच्चस्तर और 82.02 के निचले स्तर को छुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत घटकर 105.42 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत घटकर 82.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 541.81 अंक की गिरावट के साथ 59,806.28 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,671.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

