जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.55 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने से रुपये में यह गिरावट आई।
मुंबई, 10 फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने से रुपये में यह गिरावट आई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि जोखिम से बचने की धारणा के बीच रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.61 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.34 के उच्चस्तर और 82.64 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में चार पैसे की गिरावट के साथ 82.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक, अनुज चौधरी के अनुसार, कमजोर घरेलू शेयर बाजार और मजबूत डॉलर के कारण रुपये की धारणा प्रभावित हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना और ब्रिटेन के निराशाजनक सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों के बीच पाउंड के कमजोर होने से डॉलर मजबूत हुआ।’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 103.28 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.22 प्रतिशत बढ़कर 86.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 123.52 अंक की गिरावट के साथ 60,682.70 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 736.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

