जरुरी जानकारी | रुपया 32 पैसे टूटकर 73.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख तथा विदेशी बाजारों में डॉलर मजबूत होने से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे लुढ़ककर 73.42 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, सात सितंबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख तथा विदेशी बाजारों में डॉलर मजबूत होने से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे लुढ़ककर 73.42 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये में गिरावट, अन्य एशियाई मुद्राओं में आई गिरावट के अनुरूप थी।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.12 पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान यह 73.44 रुपये प्रति डालर तक नीचे चला गया। रुपया अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में 32 पैसे लुढ़ककर 73.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 92.23 हो गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.01 प्रतिशत घटकर 72.21 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

