जरुरी जानकारी | रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ 81.70 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ 81.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी ये कारोबारी धारणा प्रभावित होने के कारण रुपये में यह गिरावट आई।
मुंबई, 24 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ 81.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी ये कारोबारी धारणा प्रभावित होने के कारण रुपये में यह गिरावट आई।
कारोबारी सूत्रों ने कहा कि हालांकि डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.61 पर कमजोर खुला जो पिछले सत्र में 81.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार के दौरान रुपये में 81.43 से 81.76 रुपये के दायरे में घट-बढ़ हुई।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 81.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत घटकर 102.15 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत घटकर 87.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 60,978.75 अंक पर 37.08 अंक या 0.06 प्रतिशत के लाभ के साथ बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 219.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

