जरुरी जानकारी | रुपया 22 पैसे की गिरावट के साथ 82.47 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की गिरावट के साथ 82.47 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चा तेल के दाम में तेजी आने के बाद रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।
मुंबई, 6 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की गिरावट के साथ 82.47 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चा तेल के दाम में तेजी आने के बाद रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.36 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.36 के उच्चतम स्तर और 82.55 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 82.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि जोखिम से बचने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जुलाई में सख्त मौद्रिक नीति की आशंका के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्ति की मांग के कारण डॉलर में तेजी आई।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 103.06 रह गया। इस गिरावट के बावजूद डॉलर सूचकांक 103 के ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और इस कारण रुपये पर भी असर पड़ा।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 339.60 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 65,785.64 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,603.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

