एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे टूटकर 82.19 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के बीच रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे कमजोर होकर 82.19 प्रति डॉलर के (अस्थायी) भाव पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे टूटकर 82.19 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 15 जून विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के बीच रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे कमजोर होकर 82.19 प्रति डॉलर के (अस्थायी) भाव पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर अपरिवर्तित रखने के फैसले, लेकिन आगे इनमें बढ़ोतरी का संकेत दिए जाने के बाद अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती से रुपये में गिरावट आई। हालांकि विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों ने रुपये को निचले स्तर पर समर्थन दिया।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.16 के भाव पर कमजोरी के साथ खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से 14 पैसे गिरकर 82.19 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.02 के ऊपरी स्तर तक गया और 82.25 के निचले स्तर तक आया।

इस तरह रुपये में 14 पैसे की कमजोरी दर्ज की गई। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.05 पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 103.03 पर पहुंच गया।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर पर आक्रामक रुख कायम रखने से डॉलर में मजबूती दर्ज की गई। उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और कमजोर घरेलू बाजारों के बीच रुपये का रुख हल्का नकारात्मक होगा।’’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.98 प्रतिशत बढ़कर 73.92 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू स्तर पर तीन दिन की तेजी के बाद बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स 310.88 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,917.63 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 67.80 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,688.10 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजारों में पूंजी निवेश जारी रखा है। उन्होंने बुधवार को 1,714.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).