एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 81.84 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 81.84 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 81.84 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 27 अप्रैल विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 81.84 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख से रुपये की गिरावट पर कुछ लगाम लगी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.96 प्रति डॉलर के भाव पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की कमजोरी के साथ 81.84 (अस्थायी) प्रति डॉलर रह गया।

कारोबार के दौरान रुपया 81.61 के उच्च स्तर और 81.85 के निचले स्तर पर भी रहा।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 101.50 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 348.80 अंक की तेजी के साथ 60,649.38 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.85 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 1,257.48 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).