जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.93 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत बैठक के नतीजे आने के पहले निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर लिया और बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 12 पैसे गिरकर 73.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
मुंबई, तीन दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत बैठक के नतीजे आने के पहले निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर लिया और बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 12 पैसे गिरकर 73.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों का ध्यान भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन-दिन की ब्याज दर-निर्धारण संबंधी बैठक पर है। यह बैठक बुधवार को शुरू हुई। बैठक के नतीजे शुक्रवार को आएंगे।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर, सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर बताई ये बात.
अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपये में भारी उतार-चढ़ाव दिखा। रुपया 73.81 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 73.68 रुपये के उच्च स्तर और 73.95 के निम्न स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में रुपये में गिरावट आई है और इस दौरान रुपया 25 पैसे टूटा है।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91 रह गया।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.
घरेलू मोर्चे पर बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 14.61 अंक की तेजी के साथ 44,632.65 अंक पर बंद हुआ।
कच्चे तेल में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48.09 डॉलर प्रति डॉलर रह गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

