एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत होते शेयर बाजार तथा विदेशी पूंजी प्रवाह के सतत समर्थन से अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया प्रति डॉलर तीन पैसे की मजबूती के साथ 73.57 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

मुंबई, नौ दिसंबर मजबूत होते शेयर बाजार तथा विदेशी पूंजी प्रवाह के सतत समर्थन से अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया प्रति डॉलर तीन पैसे की मजबूती के साथ 73.57 पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

यह भी पढ़े | करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 14 दिसंबर से बदल जाएंगे RTGS के ये नियम.

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया, प्रति डालर 73.58 पर खुला और कारोबार के दौरान 73.49 के दिन के उच्चतम स्तर और 73.61 के निम्न स्तर को छूने के बाद कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे बढ़कर 73.57 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो 22 अक्टूबर के बाद का उच्चतम बंद स्तर है।

मंगलवार को रुपये की विनिमय दर 30 पैसे की तेजी दर्शाती करीब डेढ़ माह के उच्चतम स्तर 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुयी थी।

यह भी पढ़े | Google Year in Search 2020: गूगल पर साल 2020 में सबसे ज्यादा सर्च की गई IPL, कोरोना वायरस समेत ये 10 बड़ी खबरें.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.74 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेसेक्स 494.99 अंक अथवा 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,103.50 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 3,564.23 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 49.36 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).