देश की खबरें | आरपीएफ ने 34.5 किग्रा गांजा बरामद किया, अपहरणकर्ताओं से नाबालिग को छुड़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल ने पिछले चार दिनों में पश्चिम बंगाल और असम से दो तस्करों को गिरफ्तार कर 34.55 किग्रा गांजा बरामद किया और एक नाबालिग लड़की को छुड़ाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 23 अक्टूबर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल ने पिछले चार दिनों में पश्चिम बंगाल और असम से दो तस्करों को गिरफ्तार कर 34.55 किग्रा गांजा बरामद किया और एक नाबालिग लड़की को छुड़ाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनएफ रेलवे के प्रवक्ता सुभानन चंद्रा ने बताया कि अलीपुरद्वार की आरपीएफ की एक टीम ने 19 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया तो भारी बैग लिए हुए एक महिला को गुवाहाटी-सियालदह स्पेशल ट्रेन में सवार होने की कोशिश करते हुए देखा।

यह भी पढ़े | Amarinder Singh on BJP: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने बीजेपी पर समाज को बांटने का लगाया आरोप.

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि उसके बैग की जांच करने पर 13,460 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन के साथ 14.05 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

वहीं 21 अक्टूबर को एक अन्य घटना में आरपीएफ की एक टीम ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर गुवाहाटी-सियालदह स्पेशल में एक तलाशी अभियान चलाया और 20.5 किलोग्राम गांजे से भरे दो लावारिस बैग जब्त किए।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: किन्नौर जिले के पुरबानी गांव में आग लगने से दस घर जले, सीएम जयराम ठाकुर ने प्रभावित परिवारों की सहायता करने का दिया निर्देश: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

असम में आरपीएफ की एक अन्य टीम ने 21 अक्टूबर को डिगबोई स्टेशन के पास एक ट्रैवल एजेंसी से अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट की खरीद-बिक्री आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 43,231 रुपये के 11 रेलवे टिकट, एक कंप्यूटर सेट, एक प्रिंटर और अन्य सामान जब्त किया।

अगले दिन आरपीएफ की एक अन्य टीम ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र में से एक व्यक्ति को रेलवे टिकटों की खरीद और आपूर्ति का अवैध कारोबार करने के लिए गिरफ्तार किया।

इससे पहले 14 अक्टूबर को आरपीएफ कर्मियों ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र में एक नाबालिग लड़की को छुड़ाकर तीन लोगों को हिरासत में लिया।

सीपीआरओ ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था और उसके पिता ने अपहरण की सूचना दी थी। संदिग्ध अपहरणकर्ताओं ने खुलासा किया कि वे नाबालिग के साथ ट्रेन से केरल भागने की योजना बना रहे थे।

बाद में, पकड़े गए व्यक्तियों और लड़की को बारपेटा जिले के अलोपट्टी चार पुलिस थाने को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\