देश की खबरें | रूड़की के महापौर की भाजपा में वापसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम में गोयल एवं रूड़की नगर निगम के 12 निर्दलीय पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम में गोयल एवं रूड़की नगर निगम के 12 निर्दलीय पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
ग़ोयल और 12 पार्षदों को भाजपा में शामिल करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश के आठ नगर निगमों में से पांच में भाजपा ने विजय हासिल की थी लेकिन आज गौरव ग़ोयल के पार्टी में शामिल होने से आठ में से छह महापौर भाजपा के हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में अब 75 प्रतिशत महापौर की सीट पर भाजपा का वर्चस्व हो गया है।
रावत ने कहा कि नगर निकाय स्वायत्त लघु सरकारें होती हैं, जो प्रदेश सरकारों को मजबूती प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश को पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है और आज प्रदेश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि गोयल रुड़की के विकास के लिए पूरी तत्परता से कार्य करते रहेंगे और जन अपेक्षाओं को पूरा करेंगे ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भगत ने महापौर गौरव गोयल का पार्टी में स्वागत करते हुये कहा कि वह कुछ परिस्थितियों के कारण निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन उनके मुंह से कभी भाजपा के प्रति कोई अपशब्द या नकारात्मक टिप्पणी नहीं निकली।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके अच्छे सामंजस्य के परिणाम स्वरूप गोयल आज पुनः भाजपा में शामिल हुए।
देश की दुगर्ति के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के शक्तिशाली देशों के साथ प्रथम पंक्ति में खड़ा हुआ है, जिससे पूरे विश्व मे देश का मान बढ़ा है।
भाजपा में शामिल होने के बाद रूड़की के महापौर गौरव गोयल ने कहा कि पुनः भाजपा में एक सदस्य के रुप में सम्मिलित होते हुए उन्हें बहुत आनंद की अनुभूति हो रही है।
ग़ोयल के साथ भाजपा में शामिल होने वाले पार्षद देवकी देवी, पूनम देवी, वीरेंद्र गुप्ता, सचिन चौधरी, नवनीत शर्मा, अंकित चौधरी, नीतू शर्मा, गीता देवी, विनीता रावत, धीरज सैनी, नितिन त्यागी और अजय प्रधान हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)