देश की खबरें | मुंबई पुलिस के समक्ष रिया की शिकायत सीबीआई जांच को भटकाने की चाल: विकास सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती द्वारा मुंबई पुलिस में की गई शिकायत, सीबीआई जांच को भटकाने और मामले में राज्य पुलिस की भूमिका को बनाये रखने की एक चाल है।
नयी दिल्ली, सात सितम्बर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती द्वारा मुंबई पुलिस में की गई शिकायत, सीबीआई जांच को भटकाने और मामले में राज्य पुलिस की भूमिका को बनाये रखने की एक चाल है।
राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराकर अभिनेता की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के एक डॉक्टर पर जालसाजी तथा दवाओं का ‘फर्जी’ नुस्खा तैयार करने का आरोप लगाया है।
सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस का इस मामले में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं रह गया है और ऐसा मुंबई पुलिस के अधिकार क्षेत्र को बनाये रखने के लिए किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत अपने आप में एक अपराध है। यह जांच की दिशा मोड़ने और पटरी से उतारने की एक चाल है। यह मामले में मुंबई पुलिस की भूमिका को बनाये रखने का एक प्रयास है ताकि वे कुछ शरारतपूर्ण कृत्य कर सके और यह सुनिश्चित कर सकें कि सुशांत के परिवार को इस मामले में न्याय नहीं मिले।’’
यह भी पढ़े | ICICI Bank-Videocon Case: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया गिरफ्तार.
रिया ने रविवार को यहां बांद्रा थाने को भेजी गई अपनी शिकायत में प्रियंका सिंह और दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ तरुण कुमार के खिलाफ जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों, स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून एवं दूरचिकित्सा पद्धति के दिशानिर्देशों के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
सिंह ने कहा कि इस मामले में कोई एफआईआर नहीं हो सकती है और शिकायत विचारणीय नहीं है क्योंकि पुलिस के पास अधिकार क्षेत्र नहीं है।
वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि मामले की जांच उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप रखी है और राज्य पुलिस यह नहीं देख सकती कि दूरचिकित्सा पद्धति के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया है या नहीं।
गौरतलब है कि राजपूत (34) गत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत पाये गये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)