एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ईंधन की कीमतों में बढोत्तरी का व्यापक प्रभाग होगा : हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने ईंधन कीमतों में हुयी बढ़ोत्तरी के लिये केंद्र सरकार को बृहस्पतिवार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि आम लोगों पर इसका व्यापक असर होगा ।

देश की खबरें | ईंधन की कीमतों में बढोत्तरी का व्यापक प्रभाग होगा : हुड्डा

चंडीगढ, 25 जून हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने ईंधन कीमतों में हुयी बढ़ोत्तरी के लिये केंद्र सरकार को बृहस्पतिवार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि आम लोगों पर इसका व्यापक असर होगा ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो हफ्ते से डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में रोज वृद्धि हो रही है और अब स्थिति ऐसी हो गयी है कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें करीब करीब बराबर हैं ।

यह भी पढ़े | भारत और नेपाल के बीच पहले से ही एक मौजूदा द्विपक्षीय तंत्र है: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इसका असर आम लोगों पर होगा जो पहले से कोविड—19 महामारी के चलते बहुत बदतर स्थिति में जी रहे हैं ।

हुड्डा ने कहा, 'पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि का व्यापक प्रभाव होगा और इस वजह से दूसरी चीजों की कीमतों में वृद्धि होगी ।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में जल्द खोले जाएंगे जिम और सैलून.

पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं । उन्होंने बयान जारी कर कहा, 'हरियाणा में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें 80 रुपये के आस पास है । केवल 19 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में आठ रुपये 66 पैसे एवं डीजल की कीमतों में 10 रुपये 62 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुयी है ।

उन्होंने मांग की कि पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी कीमतें घटा कर अगस्त 2004 के स्तर पर लायी जानी चाहिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).