मुंबई, 27 अगस्त रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री रिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने के बावजूद उन्हें घेरा जा रहा है।
रिया चक्रवर्ती, राजपूत के पिता द्वारा दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रही हैं। वह प्रवर्तन निदेशालय की धनशोधन संबंधी पूछताछ और नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की जांच का भी सामना कर रही हैं।
रिया द्वारा नशीले पदार्थों का सेवन करने या अपने प्रेमी सुशांत को प्रतिबंधित मादक पदार्थ देने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए वकील मानशिंदे ने कहा, ‘‘रिया ने अपनी जिंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लिया और वह अपनी खून की जांच कराने को तैयार हैं।’’
मानशिंदे ने कहा, ‘‘इससे पहले मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी, फिर बिहार पुलिस आई, उसके बाद ईडी, सीबीआई और अब एनसीबी।’’
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘अब केवल एनआईए, आयकर और आईबी रह गये हैं।’’
मानशिंदे ने कहा, ‘‘रिया के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और अभी तक किसी एजेंसी को उनके खिलाफ कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY