देश की खबरें | लुधियाना में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

लुधियाना (पंजाब), नौ अक्टूबर पंजाब के लुधियाना में एक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक ने अपनी महिला किरायेदार के कमरे में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला की बेटी को पिस्तौल से जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने कहा कि वह यहां मुंडियां खुर्द कॉलोनी में अपने पति और बेटी के साथ किराए के कमरे में रहती है।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर, उसका मकान मालिक, एक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक गुरदीप सिंह बाजवा उसके कमरे में घुसा और पिस्तौल निकाली तथा बिस्तर पर सो रही उसकी बेटी पर तान दी।

आरोपी गुरदीप ने महिला की बेटी को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

महिला का पति जब वहां पहुंचा तो आरोपी भाग गया।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया है ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)