जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक की एनईएफटी, आरटीजीएस,यूपीआई, एटीएम निकासी से जुड़े दैनिक आंकड़े देने की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक ने देशभर में विभिन्न भुगतान प्रणालियों से होने वाले लेनदेन की दैनिक जानकारी देने की शुरुआत की है। इसके तहत केंद्रीय बैंक एनईएफटी, आरटीजीएस और यूपीआई से होने वाले दैनिक लेनदेन के साथ एटीएम से होने वाली निकासी की भी जानकारी दी जा रही है।

मुंबई, चार जून भारतीय रिजर्व बैंक ने देशभर में विभिन्न भुगतान प्रणालियों से होने वाले लेनदेन की दैनिक जानकारी देने की शुरुआत की है। इसके तहत केंद्रीय बैंक एनईएफटी, आरटीजीएस और यूपीआई से होने वाले दैनिक लेनदेन के साथ एटीएम से होने वाली निकासी की भी जानकारी दी जा रही है।

केंद्रीय बैंक का कहना है कि शोध और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के उद्देश्य दन आंकड़ों को जारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

इस तरह तीन जून को देशभर में एटीएम मशीनों से 4,426.92 करोड़ रुपये की निकासी की गयी। जबकि 668.88 करोड़ रुपये का लेनदेन बैंकिंग प्रतिनिधियों के माध्यम किया गया।

देश में आरटीजीएस से 4.3 लाख लेनदेन किए गए, इनका मूल्य 33,632.89 करोड़ रुपये रहा। वहीं एनईएफटी से कुल 100.36 लाख लेनदेन किए गए और इनका मूल्य 62,985.75 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

यूपीआई से तीन जून को 456.26 लाख लेनदेन हुए और इनका कुल मूल्य 9,622.38 करोड़ रुपये रहा। वहीं आईएमपीएस से हुए लेनदेन का मूल्य 7,653.71 करोड़ रुपये रहा।

रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि प्रत्येक दिन के लेनदेन का आंकड़ा उसके अगले कार्यदिवस में किया जाएगा। केंद्रीय बैंक जल्द ही कार्ड से होने वाले लेनदेन के दैनिक आंकड़े भी मुहैया कराएगा। इसके लिए वह रिपोर्टिेंग प्रणाली को तैयार करने की प्रक्रिया में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका