जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक ने नौ नवंबर से बाजार का समय बढ़ाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिजर्व बैंक ने सोमवार को विभिन्न रिण बाजारों के साथ ही मुद्रा बाजार में कारोबार का समय नौ नवंबर से बढ़ाने की घोषणा की। देश के लॉकडाउन से धीरे धीरे बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद रिजर्व बैंक ने यह कदम उठाया है।
मुंबई, दो नवंबर रिजर्व बैंक ने सोमवार को विभिन्न रिण बाजारों के साथ ही मुद्रा बाजार में कारोबार का समय नौ नवंबर से बढ़ाने की घोषणा की। देश के लॉकडाउन से धीरे धीरे बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद रिजर्व बैंक ने यह कदम उठाया है।
कोविड- 19 महामारी के साथ जुड़े स्वास्थ्य जोखिम को देखते हुये रिजर्व बैंक ने उसके नियमन के तहत आने वाले विभिन्न बाजारों में सौदों का समय 7 अप्रैल 2020 से कम कर दिया था। तब बाजार खुलने का समय नौ बजे के बजाय प्रात: दस बजे कर दिया गया और बंद होने का समय भी दोपहर दो बजे कर दिया गया था।
यह भी पढ़े | सपा सांसद आजम खान को एक और झटका, बहन का घर नगर-निगम ने किया सील.
रिजर्व बैंक ने कहा, ‘‘लॉकडाउन की चरणबद्ध वापसी तथा लोगों के आवागमन और कार्यालयों में कामकाज को लेकर प्रतिबंधों में ढील दिये जाने के बाद यह तय किया गया है कि उसके नियमन वाले बाजारों में कामकाज के घंटों को चरणबद्ध ढंग से बहाल किया जाये।’’
केन्द्रीय बैंक ने कहा कि नौ नवंबर 2020 से ज्यादातर बाजारों में कामकाज का समय डेढ घंटा बढ़ाकर अपराह्न साढ़े तीन बजे तक कर दिया गया है। ‘सरकारी प्रतिभूतियों में रेपो बाजार’ के मामले में अगले सप्ताह से कामकाज का समय सुबह 10 बजे से ढाई बजे तक होगा, वहीं ‘‘सरकारी प्रतिभूतियों में त्रिपक्षीय रेपो’’ कारोबार प्रात: 10 बजे से तीन बजे तक हो सकेगा।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली एक और बड़ी खुशखबरी.
रिजर्व बैंक ने कहा है कि बाजार खुलने का समय नौ बजे के बजाय दस बजे ही रहेगा। वाणिज्यिक प्रपत्रों और जमा प्रमाणपत्रों, कार्पोरेट बॉंड में रेपो कारोबार, सरकारी प्रतिभूतियों, विदेशी मुद्रा, भारतीय रुपयें में कारोबार, विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव्ज, रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव्ज और ‘कॉल, नोटिस, टर्म मनी’ में प्रात: दस बजे से 3.30 बजे तक कारोबार होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)