देश की खबरें | शोधकर्ताओं को मिला दुनिया में जंतु का सबसे पुराना स्पर्म, 10 करोड़ साल पुराना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने म्यामां में पेड़ की राल में लगभग 10 करोड़ साल पहले फंसे एक कड़े आवरण वाले जंतु के अंदर दुनिया के सबसे पुराने स्पर्म की खोज की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितम्बर वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने म्यामां में पेड़ की राल में लगभग 10 करोड़ साल पहले फंसे एक कड़े आवरण वाले जंतु के अंदर दुनिया के सबसे पुराने स्पर्म की खोज की है।

‘चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस’ के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने कड़े आवरण वाले छोटे जंतु की एक नई प्रजाति में स्पर्म खोजा है, जिसका नाम उन्होंने ‘म्यांमारसीप्राइस हुई’ रखा है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- अगले साल की शुरूआत से उपलब्ध होगी कोरोना वायरस की वैक्सीन.

उन्होंने अनुमान लगाया है कि लगभग 10 करोड़ साल पहले पेड़ की राल में घुसने से ठीक पहले इस जंतु ने सहवास किया होगा।

शोधकर्ताओं ने कहा कि जीवाश्म स्पर्म असाधारण रूप से दुर्लभ हैं, इससे पहले 1.7 करोड़ पुराना स्पर्म मिला था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान जब लालू यादव ने की थी पीएम मोदी की नकल, देखें मजेदार वीडियो.

‘म्यांमारसीप्राइस हुई’ एक ओस्ट्रैकोड है, एक प्रकार का क्रस्टेशियन (कड़े आवरण वाला छोटा जंतु), जो 50 करोड़ वर्ष पूर्व अस्तित्व में थे।

यह अध्ययन ‘रॉयल सोसाइटी प्रोसीडिंग्स बी’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\