देश की खबरें | तीन लाख से अधिक माचिस की तीलियों से ताज महल की प्रतिकृति बनाई, विश्व रिकॉर्ड बनाने का इरादा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कृष्णनगर (पश्चिम बंगाल), तीन अक्टूबर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की रहने वाली 22 वर्षीय सहेली पाल ने तीन लाख से अधिक माचिस की तीलियों से ताज महल का प्रतिरूप बनाया है।

कृष्णानगर के घुरनी इलाके की रहने वाली सहेली पाल इस मामले में ईरान की मेसम रहमानी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना चाहती हैं जिन्होंने 2013 में 1,36,951 माचिस की तीलियों से यूनेस्को का लोगो (प्रतीक चिन्ह) बनाया था।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और DGP हितेश चंद्र अवस्थी पहुंचे हाथरस, पीड़ित परिवार से की मुलाकात.

कलकत्ता विश्वविद्यालय में एम.ए. (अंग्रेजी) की छात्रा पाल ने छह फुट लंबे चार फुट चौड़े बोर्ड पर इस कृति को बनाया है।

सहेली पाल ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के दिशानिर्देश मिलने के बाद अगस्त के मध्य में अपना काम शुरू किया था और 30 सितंबर को इसे पूरा किया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का सीएम योगी पर बड़ा हमला, कहा-हाथरस जैसी घटनाओं के लिए सिर्फ पुलिस नहीं, उत्तर प्रदेश सरकार भी जिम्मेदार.

इस कलाकृति का एक वीडियो बनाया गया है जिसे जल्द गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दो रंगों की माचिस की तीलियों का इस्तेमाल किया है ताकि रात में ताज महल का स्वरूप प्रदर्शित हो।’’

पाल ने 2018 में देवी दुर्गा के चेहरे की सबसे छोटी मूर्ति बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

सहेली पाल के पिता सुबीर पाल और दादा बीरेन पाल को क्रमश: 1991 और 1982 में उनकी मूर्तियों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किए गए थे।

पाल ने कहा, ‘‘मैं अपने दादा और पिता की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)