जरुरी जानकारी | नये प्रावधानों से रिलायंस, अन्य कंपनियों को गैस मूल्य निर्धारण में सरकारी मंजूरी की नहीं होगी जरूरत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यदि बाजार मूल्य से संबंधित नये दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है तो रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा प्राकृतिक गैस के अन्य उत्पादकों को गैस मूल्य निर्धारण में सरकार की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी है।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर यदि बाजार मूल्य से संबंधित नये दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है तो रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा प्राकृतिक गैस के अन्य उत्पादकों को गैस मूल्य निर्धारण में सरकार की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पिछले सप्ताह ई-निविदा के माध्यम से घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के बाजार मूल्य को लेकर दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया।

यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.

सरकार ओएनजीसी और ऑयल इंडिया को नामांकन आधार पर दिये गये पुराने तेल खंडों को छोड़ शेष सभी क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस मूल्य को लेकर 2017 से ही छूट दे चुकी है।

अधिसूचना में कहा गया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी के गठजोड़ तथा ओएनजीसी जैसी कंपनियां उपभोक्ताओं को गैस की नीलामी करते आ रही हैं। वे आमतौर पर एक फार्मूला तैयार करते हैं और उपयोगकर्ताओं से बोलियां मांगते हैं।

यह भी पढ़े | Agra Metro Construction: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ.

अधिसूचना में कहा गया है कि वे मूल्य निर्धारण के फार्मूले को जारी रखेंगे, लेकिन अब उन्हें पांच पूर्व चयनित एजेंसियों के इलेक्ट्रॉनिक-प्लेटफॉर्म पर बोलियां लेनी होंगी।

एजेंसियों में एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड, राइट्स, एमएसटीसी और क्रिसिल रिस्क एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार