एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू के शेयर सोमवार को बाजार में होंगे सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के हालिया राइट्स इश्यू के शेयर सोमवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होंगे। इस तरह यह इश्यू सिर्फ 42 दिन में पूरा हो जायेगा।

जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू के शेयर सोमवार को बाजार में होंगे सूचीबद्ध

मुंबई, 12 जून देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के हालिया राइट्स इश्यू के शेयर सोमवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होंगे। इस तरह यह इश्यू सिर्फ 42 दिन में पूरा हो जायेगा।

बीएसई ने बताया, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज की नयी प्रतिभूतियां सोमवार यानी 15 जून, 2020 से सूचीबद्ध हो जायेंगी। बीएसई के ए समूह की प्रतिभूतियों में इसके कारोबार की अनुमति होगी।’’

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने हाल ही में पेश राइट्स इश्यू के तहत आंशिक चुकता शेयरों का शेयरधारकों के डीमैट खातों में आवंटन 11 जून को पूरा कर लिया है।

कंपनी के राइट्स इश्यू की घोषणा से लेकर आवंटन में महज 42 दिन लगे। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल मंच के जरिये पूरी हुई।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

कंपनी का 53,124 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू भारत का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू है। यह एक गैर-वित्तीय संस्थान द्वारा पिछले दस वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू भी रहा।

इसके तहत कंपनी को 1.6 गुना अभिदान मिला और 84 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां प्राप्त हुईं।

कंपनी के राइट्स इश्यू में वैश्विक निवेशकों ने भी दिलचस्पी दिखायी। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी चिंताओं के बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज में निवेश के अवसर को हाथों-हाथ लिया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज में निवेश करने वाले एफपीआई की संख्या 31 मार्च, 2020 के 1,318 से बढ़कर 11 जून, 2020 को 1,395 पर पहुंच गयी। एफपीआई की कंपनी में हिस्सेदारी भी मार्च 2020 के अंत के 23.48 प्रतिशत से बढ़कर 24.15 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

कंपनी ने बताया कि इस इश्यू के बाद प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी अब बढ़कर 49.14 प्रतिशत पर पहुंच गयी। प्रवर्तक समूह की रिलायंस इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी मार्च 2020 के अंत में 48.87 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).