देश की खबरें | खुली प्रतियोगिता के बिना प्रशिक्षित अप्रेंटिस की नियमित नियुक्ति सरकारी नियमों के खिलाफ: रेलवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि खुली प्रतियोगिता के बिना प्रशिक्षित अप्रेंटिस (प्रशिक्षुओं) की नियमित नियुक्ति सरकार के नियमों के खिलाफ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर भारतीय रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि खुली प्रतियोगिता के बिना प्रशिक्षित अप्रेंटिस (प्रशिक्षुओं) की नियमित नियुक्ति सरकार के नियमों के खिलाफ है।

रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि हाल में ऐसी खबरें आयी हैं कि रेलवे प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षित अप्रेंटिस महाप्रबंधकों को दी गई पूर्व की शक्तियां बहाल करने के साथ ही नियमित नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। महाप्रबंधकों को दी गई ये शक्तियां मार्च 2017 में समाप्त कर दी गई थीं।

यह भी पढ़े | CBSE ने डिजिटल दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए लॉन्च किया Facial Recognition System.

मार्च 2017 से पहले महाप्रबंधक खुली प्रतियोगिता के बिना किसी प्रशिक्षित अप्रेंटिस की नियमित नियुक्ति कर सकते थे।

अपरेंटिस अधिनियम, 2016 के अनुसार रेलवे ने लेवल -1 भर्ती के लिए अधिसूचित 1.03 लाख रिक्तियों में अपरेंटिस के लिए 20 प्रतिशत (यानी 20,734 रिक्तियों) रिक्तियां आरक्षित की हैं। यह भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,778 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,88,551 हुई, अब तक 10,770 मरीजों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय रेलवे ने कहा, ‘‘यह ध्यान दिया जा सकता है कि बिना किसी खुली प्रतियोगिता के नियमित नियुक्तियां, जैसी कुछ द्वारा मांग की जा रही है, संवैधानिक प्रावधानों और भारत सरकार की नियमित भर्ती के नियमों के खिलाफ होगी।’’

उसने कहा, ‘‘देश के सभी पात्र नागरिक नियमित नौकरियों के लिए प्रतिस्पर्धा और आवेदन करने के हकदार हैं। बिना किसी खुली प्रतिस्पर्धा के सीधी भर्ती नियमों के खिलाफ है।’’

रेलवे ने कहा कि इसके अलावा 2016 में अपरेंटिस अधिनियम में किए गए संशोधन के अनुसार प्रत्येक नियोक्ता को अपने प्रतिष्ठान में प्रशिक्षित अप्रेंटिस को नियुक्त करने की एक नीति बनानी होगी।

रेलवे ने कहा, ‘‘इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्तर एक की भर्ती में सभी को उचित अवसर प्रदान करने के लिए 20 प्रतिशत रिक्तियां इस तरह के अप्रेंटिस के लिए रखी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड