Omicron Variant: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का लॉकडाउन लगाने से इनकार, कहा और एहतियाती कदम उठाएंगे

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर उपजी चिंताओं के बीच और अधिक एहतियाती कदम उठाने का संकेत देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है.

सीएम बसवराज बोम्मई (Photo Credits: Facebook)

बेंगलुरु, 30 नवंबर : कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर उपजी चिंताओं के बीच और अधिक एहतियाती कदम उठाने का संकेत देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है. हालांकि, उन्होंने राज्य में लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार किया है. राज्य में संक्रमण के नए मामले सामने आने और वायरस के नए स्वरूप से उपजे खतरे के मद्देनजर उन्होंने कहा कि सरकार को महामारी का प्रसार रोकने के लिए दो स्तर पर काम करना होगा. बोम्मई ने कहा कि दैनिक जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक कर रहे हैं और उससे जो निष्कर्ष निकलकर आएगा, उसकी जानकारी मेरे साथ साझा की जाएगी. इसके बाद मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से कुछ फैसले लिए जा सकते हैं.

यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लॉकडाउन या इस तरह के अन्य कदम के बारे में सरकार नहीं सोच रही है. उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल इसका सवाल ही नहीं पैदा होता.’’ उन्होंने कहा कि जनजीवन सामान्य तरह से चलना चाहिए लेकिन कोविड-19 नियमों का पालन भीड़भाड़ वाले स्थलों में किया जाना चाहिए. शनिवार को सरकार ने हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की गहन जांच, सीमा पर जांच बढ़ाने और शैक्षणिक संस्थानों को सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित करने जैसे कदमों की घोषणा की थी. यह भी पढ़ें : Cryptocurrency Bill: निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा- क्रिप्टोकरेंसी एक जोखिम भरा क्षेत्र है, सरकार जल्द पेश करेगी बिल

इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक से पहले कहा कि सभी को टीके की दूसरी खुराक लगाने और राज्य की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने जैसे कदमों पर चर्चा होगी. मंत्री ने क्रिसमस और नए साल के मौके तथा आगामी विधानसभा सत्र में गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के एक सवाल पर कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है और ऐसी संभावना की है कि यह रिपोर्ट एक या दो दिसंबर को आएगी, जिसके आधार पर सरकार फैसले ले सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े