एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आरईसी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 10 प्रतिशत घटकर 301 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 10 प्रतिशत से अधिक घटकर 301 करोड़ रुपये रहा। इसका मुख्य कारण खर्च अधिक होना है।

जरुरी जानकारी | आरईसी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 10 प्रतिशत घटकर 301 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 19 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 10 प्रतिशत से अधिक घटकर 301 करोड़ रुपये रहा। इसका मुख्य कारण खर्च अधिक होना है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही में इसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 336 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 3,497 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 3,141 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 3,224 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 3,301 करोड़ रुपये हो गई।

निदेशक मंडल ने कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी पर 4.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (यानी 450 प्रतिशत) का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

उक्त अंतरिम लाभांश प्राप्त करने के लिए सदस्यों की पात्रता सुनिश्चित करने की रिकॉर्ड तिथि एक फरवरी, 2024 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2024 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).