जरुरी जानकारी | पिछले छह माह में शिक्षण संस्थानों से भर्ती पांच प्रतिशत बढ़ीः रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में क्रमिक सुधार आने से पिछले छह महीनों में शिक्षण संस्थानों से स्नातकों की भर्ती की मांग पांच प्रतिशत बढ़ी है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया।।
मुंबई, 13 जून सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में क्रमिक सुधार आने से पिछले छह महीनों में शिक्षण संस्थानों से स्नातकों की भर्ती की मांग पांच प्रतिशत बढ़ी है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया।।
नौकरी तलाश संबंधी ऑनलाइन मंच फाउंडिट (पूर्व में मॉन्स्टर एपीएसी और एमई) ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं की भर्ती के रुझानों पर जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
पहली नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए सबसे ज्यादा नौकरियां आईटी और कार्मिक उद्योग में देखी गई हैं। इनमें आईटी क्षेत्र में 32 प्रतिशत और कार्मिक क्षेत्र में 12 प्रतिशत नौकरियां पहली नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए ही थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, भर्ती के लिए पहली नौकरी तलाश रहे युवाओं की मांग पिछले छह महीने में पांच प्रतिशत बढ़ी है।
यह रिपोर्ट पेशेवरों के लिए मंच फाउंडइट पर मई, 2023 से मई 2024 तक के आंकड़ों पर आधारित है।
रिपोर्ट कहती है कि आईटी कंपनियां, खासकर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्षेत्रों की कंपनियां पहली नौकरी तलाश करने वालों की भर्ती में रुचि दिखा रही हैं। यह भारत में भर्ती संबंधी रणनीति में आए बदलाव को दर्शाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

