एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सकारात्मक गति से जुलाई में भर्ती गतिविधि 11 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का समग्र नौकरी बाजार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जुलाई के महीने में भर्ती गतिविधियां सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ गईं।

जरुरी जानकारी | सकारात्मक गति से जुलाई में भर्ती गतिविधि 11 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

मुंबई, सात अगस्त देश का समग्र नौकरी बाजार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जुलाई के महीने में भर्ती गतिविधियां सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ गईं।

रोजगार परिदृश्य पर नजर रखने वाले 'फाउंडइट इनसाइट्स ट्रैकर' (फिट) की बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया। हालांकि जून की तुलना में भर्ती गतिविधियों में एक प्रतिशत की गिरावट आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, देश के दूसरी श्रेणी के शहरों में भर्ती गतिविधियों में वृद्धि के मामले में कोयम्बटूर 24 प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा है। इसके बाद 23 प्रतिशत वृद्धि के साथ जयपुर का स्थान है।

रिपोर्ट कहती है कि भर्ती में अच्छी वृद्धि वाले अन्य शहरों में दिल्ली-एनसीआर (18 प्रतिशत), चेन्नई (14 प्रतिशत) और पुणे (12 प्रतिशत) है।

फाउंडइट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेखर गरीसा ने कहा, “वित्त वर्ष 2024-25 के लिए हाल ही में पेश केंद्रीय बजट में उत्पादकता और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाना भर्ती उद्योग के लिए उत्साहजनक संकेत है।”

उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि नई प्रतिभाओं की बढ़ती मांग और प्रतिस्पर्धी वेतन पेशकश के कारण कर्मचारियों के वेतन में लगातार वृद्धि हुई है। यह वृद्धि संभवतः प्रौद्योगिकी, डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स जैसे उच्च-वृद्धि वाले क्षेत्रों से प्रेरित है।”

फाउंडिट इनसाइट्स ट्रैकर (फिट) फाउंडिट द्वारा संचालित ऑनलाइन नौकरियां बताने वाली गतिविधि का एक व्यापक मासिक विश्लेषण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).