एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इस साल अप्रैल-अगस्त में भर्ती गतिविधियां बढ़ीं: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खुदरा और दूरसंचार समेत विभिन्न क्षेत्रों में इस साल अप्रैल-अगस्त में भर्ती संबंधी गतिविधियां सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़ी हैं।

जरुरी जानकारी | इस साल अप्रैल-अगस्त में भर्ती गतिविधियां बढ़ीं: रिपोर्ट

मुंबई, 22 अगस्त खुदरा और दूरसंचार समेत विभिन्न क्षेत्रों में इस साल अप्रैल-अगस्त में भर्ती संबंधी गतिविधियां सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़ी हैं।

मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

व्यवसाय सेवा मुहैया कराने वाली फर्म क्वेस कॉर्प ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अप्रैल-अगस्त में लगभग 32,000 नौकरियों के विज्ञापन निकाले गए। इस दौरान बीएफएसआई, खुदरा और दूरसंचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में मांग बढ़ी है।

त्योहारी मौसम को देखते हुए भी मांग में सुधार हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस सत्र में उत्पादन प्रशिक्षु, शाखा संबंध कार्यकारी, संग्रह अधिकारी, व्यवसाय विकास कार्यकारी, ब्रॉडबैंड बिक्री कार्यकारी, बिक्री कार्यकारी, वेयरहाउस कर्मचारी और ग्राहक संबंध अधिकारी जैसी भूमिकाओं के लिए मांग बढ़ी।

क्वेस कॉर्प के अध्यक्ष (कार्यबल प्रबंधन) लोहित भाटिया ने कहा कि भारतीय कंपनियां त्योहारी सत्र की तैयारी कर रही हैं और ऐसे में भर्तियों में सकारात्मक वृद्धि (23 प्रतिशत) देखना उत्साहजनक है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति और मुनाफे के दबाव के बावजूद विनिर्माण, बीएफएसआई और खुदरा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2023 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).