देश की खबरें | मुरलीधरन की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने पर पुनर्विचार करें सेतुपति: अन्ना द्रमुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्ना द्रमुक के वरिष्ठ नेता और मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने शनिवार को कहा कि अच्छा होगा यदि तमिल अभिनेता विजय सेतुपति, श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक ‘800’ में मुख्य किरदार निभाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 17 अक्टूबर अन्ना द्रमुक के वरिष्ठ नेता और मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने शनिवार को कहा कि अच्छा होगा यदि तमिल अभिनेता विजय सेतुपति, श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक ‘800’ में मुख्य किरदार निभाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।

जयकुमार ने कहा कि मुरलीधरन पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की “आवाज” रहे हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे ये 30 स्टार प्रचारक, पार्टी ने जारी की ताजा सूची, PM मोदी, सीएम योगी का नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट.

मंत्री ने कहा कि राजपक्षे, 2009 के गृहयुद्ध के दौरान हुई तमिल लोगों की हत्या के जिम्मेदार हैं और मुरलीधरन ने उनका समर्थन किया था।

जयकुमार ने कहा, “मुरलीधरन अपने महिंदा राजपक्षे की आवाज रहे हैं। तमिल लोग उन्हें कैसे स्वीकार करेंगे?”

यह भी पढ़े | दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, कहा- दुनिया में भारत का नाम रौशन करेगी ये यूनिवर्सिटी.

उन्होंने कहा, “विजय सेतुपति के लिए अच्छा रहेगा कि वह फिल्म में अपनी भूमिका निभाने पर पुनर्विचार करें।”

मंत्री ने कहा कि यदि सेतुपति फिल्म में काम नहीं करेंगे तो उन्हें सम्मान की नजर से देखा जाएगा।

जयकुमार ने कहा कि अभिनेता के प्रशंसकों ने भी सेतुपति के इस निर्णय को स्वीकार नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\