जरुरी जानकारी | प्रधान कुवैत के लिए रवान, शेख नवाफ के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का शोक संदेश पहुंचाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को कुवैत के लिए रवाना हुए। वह वहां खाड़ी देश के नेतृत्व से मिलकर उनके पूर्व अमीर के निधन पर भारत की ओर सेशोक जतायेंगे।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को कुवैत के लिए रवाना हुए। वह वहां खाड़ी देश के नेतृत्व से मिलकर उनके पूर्व अमीर के निधन पर भारत की ओर सेशोक जतायेंगे।

उनकी यह यात्रा तेल से समृद्ध देश कुवैत के साथ भारत के घनिष्ठ संबंधों को रेखांकित करती है।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

वह कुवैत के नए नेतृत्व के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र भी ले जा रहे हैं।

कुवैत भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है।

यह भी पढ़े | RTGS Facility: RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास बोले- दिसंबर से चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी फंड ट्रांसफर की आरटीजीएस प्रणाली.

प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘कुवैत के पूर्व अमीर महामहीम शेख सबाह अल अहमद अल जाबेर अल सबाह के निधन पर सरकार की तरफ से कुवैत के नेतृत्व से शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए दो दिन की कुवैत यात्रा पर जा रहा हूं। ’’

कुवैत में भारतीय मूल के करीब 10 लाख लोग रहते हैं, जिनमें अर्ध-कुशल श्रमिकों के साथ ही इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ, प्रबंधन सलाहकार, आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर शामिल हैं।

प्रधान ने ट्वीट किया कि वह कुवैत के नए नेतृत्व को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सौंपेंगे और मोदी तथा भारत की जनता की ओर से कुवैत के शेख नवाफ अल अहमद अल जबर अल सबाह को देश के अमीर की जिम्मेदारी संभालने की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे।

कुवैत के पिछले अमीर शेख सबाह अल अहमद का 29 सितंबर को 91 साल की अवस्था में निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\