जरुरी जानकारी | रत्नवीर प्रिसिजन का शेयर पहले दिन 37 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

नयी दिल्ली, 11 सितंबर रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर में कारोबार के पहले दिन जोरदार तेजी आई और यह 98 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 37 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ।

कंपनी स्टेनलेस स्टील वॉशर विनिर्माता और आपूर्तिकर्ता है।

रत्नवीर प्रिसिजन का शेयर बीएसई में निर्गम मूल्य से 30.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 128 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 37.14 के उच्च स्तर तक गया। अंत में यह 37.14 प्रतिशत बढ़कर 134.40 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में यह 25.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 123.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन की समाप्ति पर कंपनी का शेयर 31.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 129.35 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को पिछले सप्ताह 93.96 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ के तहत 1,68,40,000 नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा बिक्री पेशकश के तहत 30,40,000 शेयर रखे गये थे।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 93-98 प्रति शेयर तय किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)