देश की खबरें | औरंगाबाद में कर्फ्यू के दौरान राशन वितरण की अनुमति नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए औरंगाबाद में लागू “जनता कर्फ्यू” के दौरान किसी को भी राशन या खाने के पैकेट बांटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त चिरंजीव प्रसाद ने बुधवार को यह जानकारी दी।
औरंगाबाद, आठ जुलाई कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए औरंगाबाद में लागू “जनता कर्फ्यू” के दौरान किसी को भी राशन या खाने के पैकेट बांटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त चिरंजीव प्रसाद ने बुधवार को यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर और कुछ उपनगरीय इलाकों में स्थानीय प्रशासन ने 10 से 18 जुलाई तक "जनता कर्फ्यू" लगाने का आह्वान किया है।
यह भी पढ़े | टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने की आत्महत्या: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पत्रकारों से बात करते हुए प्रसाद ने कहा कि कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जाएगा और सभी सड़कों पर कड़ी निगरानी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के आसपास घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े | Flipkart और Amazon जैसी कंपनियों पर ऑनलाइन बेची जाने वाली वस्तुओं का स्रोत बताना हुआ अनिवार्य.
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस अवधि के दौरान राशन और भोजन के पैकेट के वितरण की अनुमति नहीं होगी।
मंगलवार तक, औरंगाबाद जिले में कोविड-19 के 7,134 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 327 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

