देश की खबरें | रथ यात्रा: नवीन पटनायक की लोगों से परंपराओं और जन स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 की चुनौती के बीच पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन एक बड़ी चुनौती है और लोग सदियों पुरानी परंपराओं तथा जन स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखें।

भुवनेश्वर, 22 जून ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 की चुनौती के बीच पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन एक बड़ी चुनौती है और लोग सदियों पुरानी परंपराओं तथा जन स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखें।

पटनायक ने विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा आयोजित करने की अनुमति देने के लिये उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने जरूरी सहयोग के लिये केन्द्र सरकार का भी शुक्रिया अदा किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में 57 नए मरीज पाए गए: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ पुरी में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के आयोजन की अनुमति दे दी है।

न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड आदेश के अनुसार पुरी में रथ यात्रा के दौरान जनता उपस्थित नहीं रहेगी।

यह भी पढ़े | चीन ने माना, लद्दाख में भारतीय जवानों से झड़प में गई PLA जवानों की जान.

न्यायालय ने अपने 18 जून के आदेश में सुधार करते हुए यह अनुमति दी है, जिसमें रथयात्रा पर रोक लगाने के लिये कहा गया था।

पटनायक ने वीडियो संदेश में कहा, ''कोविड-19 के चलते पूरा विश्व इस समय मुश्किल हालात से गुजर रहा है। मौजूदा हालात में रथयात्रा का आयोजन निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण है।''

पटनायक ने इस वार्षिक उत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिये बैठक भी की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और मंदिर प्रशासन मंगलवार को यात्रा के आयोजन के लिये पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''पूरी दुनिया हमें देखेगी। हम अनुशासन के साथ प्रभु के संस्कारों, शारीरिक दूरी के नियमों और कोविड दिशा-निर्देशों का पालन कर दुनियाभर के लोगों के सामने मिसाल कायम कर सकते हैं।''

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट के मद्देनजर त्योहार को सदियों पुरानी परंपराओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य के बीच एक सही संतुलन बनाकर अत्यंत सावधानी के साथ मनाया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\