एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी से सोयाबीन, मूंगफली, सीपीओ और पामोलीन तेल में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच स्थानीय बाजार में एक बार फिर मूंगफली, सोयाबीन, कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल में सुधार का रुख रहा। दूसरी ओर देश के भीतर सरसों खल की मांग घटने से सरसों की कीमत हानि दर्शाती बंद हुई।

जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी से सोयाबीन, मूंगफली, सीपीओ और पामोलीन तेल में सुधार

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच स्थानीय बाजार में एक बार फिर मूंगफली, सोयाबीन, कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल में सुधार का रुख रहा। दूसरी ओर देश के भीतर सरसों खल की मांग घटने से सरसों की कीमत हानि दर्शाती बंद हुई।

बाजार सूत्रों का कहना है कि शिकागो एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत और मलेशिया एक्सचेंज में 1.25 प्रतिशत की तेजी रही जिसका स्थानीय तेल तिलहन कीमतों पर सकारात्मक असर दिखा। इसके अलावा मंगलवार को खाद्य तेलों के आयात शुल्क मूल्य निर्धारित किये जाने हैं जिसमें सोयाबीन डीगम पर लगभग 22 डालर की कमी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है जबकि सीपीओ पर आयात शुल्क मूल्य 65 डॉलर बढ़ाये जाने की उम्मीद है। डीगम का मौजूदा भाव 1,045 डॉलर प्रति टन है जबकि सीपीओ का भाव 970 डॉलर प्रति टन है।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि की संभावना और मलेशिया एक्सचेंज में तेजी की वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार रहा।

तेल उद्योग के प्रमुख संगठन साल्वेंट एक्सट्रैटर्स एसोसिएशन (एसईए) ने कहा है कि देश में तेल तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार को सीपीओ पर आयात शुल्क बढ़ाना चाहिये। इससे देश के किसानों को उचित दाम सुनिश्चित होगा और वे उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

यह भी पढ़े | गाड़ी वालों सावधान! नए साल से पहले नहीं किया ये काम तो हाईवे पर सफर हो सकता है मुश्किल.

सूत्रों ने कहा कि देश में सरसों खल की मांग में गिरावट आने से सरसों तिलहन के भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए। वहीं पिछले साल के मुकाबले अक्टूबर-नवंबर के दौरान सोयाबीन खली का ज्यादा निर्यात होने और विदेशों में मांग बढ़ने से सोयाबीन बीज सहित इसकी तेल कीमतों में पर्याप्त सुधार आया।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,975 - 6,025 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,310- 5,375 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,250 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,075 - 2,135 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,840 -1,990 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,960 - 2,070 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,450 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,150 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 10,300 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,110 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,000 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,450 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,650 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,325 - 4,375 लूज में 4,200-- 4,260 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).