देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के जशपुर में आश्रय गृह में दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या

जशपुर, 19 मार्च छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सरकारी सहायता प्राप्त आश्रय गृह में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका (14) का शव मंगलवार सुबह जशपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आश्रय गृह के शौचालय के भीतर बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस का एक दल मौके पर भेजा गया। बाद में पुलिस दल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारियों ने बताया कि इस माह बालिका की शिकायत के बाद कोतवाली थाने में एक नाबालिग लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। बाद में बालिका को आश्रय गृह भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)