जरुरी जानकारी | रंगनाथन ने गेल के विपणन निदेशक का पदभार संभाला

नयी दिल्ली, एक जुलाई ई एस रंगनाथन ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लि. के निदेशक (विपणन) का पदभार संभाल लिया।

उन्होंने गजेन्द्र सिंह का स्थान लिया जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो गये।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि विपणन निदेशक नियुक्त होने से पहले रंगनाथन इद्रप्रस्थ गैस लि. में प्रबंध निदेशक थे। इंद्रप्रस्थ गैस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी और घरों में पाइप के जरिये गैस की खुदरा बिक्री करती है।

दाहेज-विजयपुर, विजयपुर-दादरी और बवाना-नांगल पाइपलाइन परियोजनाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके पास तेल एवं गैस क्षेत्र में काम करने का करीब 35 साल का अनुभव है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

केरल के पालघाट के एनएसएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से डिग्री लेने वाले रंगनाथन ने विपणन क्षेत्र में विशेषज्ञता के साथ एमबीए भी किया है।

एक अलग बयान में गेल ने कहा कि एम वी रवि सोमेसवारूदु ने गेल गैस लि. का मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार संभाला है।

गेल गैस, गेल की ‘सिटी गैस’ इकाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)