देश की खबरें | पंजाब के गुरदासपुर में बदमाश एक व्यक्ति की कार ले कर फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के गुरदासपुर जिले में मोटर साइकल सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति की कार लूट ली।
गुरदासपुर ,पांच सितंबर पंजाब के गुरदासपुर जिले में मोटर साइकल सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति की कार लूट ली।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति ने जब अपनी कार यहां के बारियर गांव के निकट एक रेस्तरां पर रोकी तो तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं।
पुलिस ने बताया कि हमले में सिंह बाल-बाल बच गए लेकिन बदमाश उनकी कार ले कर फरार हो गए। सिंह कोट मोहन लाल गांव के रहने वाले हैं।
गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजिन्दर सिंह सोहल ने बताया कि बाटला और पटानकोट में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि गुरदासपुर शहर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)