देश की खबरें | हिंदू मुन्नानी के संस्थापक रामागोपालन का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदू मुन्नानी के संस्थापक संयोजक रामागोपालन का बुधवार को यहां कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद निधन हो गया। संगठन ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 30 सितम्बर हिंदू मुन्नानी के संस्थापक संयोजक रामागोपालन का बुधवार को यहां कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद निधन हो गया। संगठन ने यह जानकारी दी।

रामागोपालन को तमिलनाडु में गणेश चतुर्थी पूजा और विसर्जन उत्सव को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने युवती से गैंगरेप मामले में योगी सरकार और, पुलिस प्रमुख को भेजा नोटिस.

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और अन्य ने उनके निधन पर दुख जताया।

रामागोपालन (94) पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थे और निमोनिया की शिकायत के बाद 26 सितम्बर को उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी ने हाथरस की घटना को लेकर योगी सरकार को घेरा: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हिंदू मुन्नानी के राज्य अध्यक्ष कदेसवारा सी सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘पहली जांच में पता चला कि उन्हें कोरोना नहीं है लेकिन दूसरी जांच में वह इस महामारी से संक्रमित पाये गये। पिछले दो दिनों से चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की।’’

रामागोपालन का निधन शाम को हुआ।

पूर्ववर्ती तंजौर जिले में 19 सितम्बर, 1927 को जन्में रामागोपालन ने बिजली विभाग की अपनी नौकरी छोड़ दी थी और 1945 में आरएसएस के स्वयंसेवक बन गये थे।

पुरोहित ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामागोपालन के निधन की खबर सुनकर वह दुखी है।

पलानीस्वामी ने कहा कि हिंदु मुन्नानी के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रहे और संगठन का उन्हें मार्गदर्शन मिला।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’’

उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि वह रामागोपालन के निधन की खबर से स्तब्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\