देश की खबरें | राज्य सभा सदस्य ने खाड़ी देशों की हवाई यात्रा के लिए अधिक किराया वसूले जाने पर जताई चिंता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य सभा सदस्य एम वी श्रेयम्स कुमार ने नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से अपील की है कि वे खाड़ी देश जाने वाले यात्रियों से विभिन्न विमानन कंपनियों द्वारा अधिक किराया वसूले जाने के मामले पर तत्काल गौर करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर राज्य सभा सदस्य एम वी श्रेयम्स कुमार ने नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से अपील की है कि वे खाड़ी देश जाने वाले यात्रियों से विभिन्न विमानन कंपनियों द्वारा अधिक किराया वसूले जाने के मामले पर तत्काल गौर करें।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय वायु सेवा निलंबित होने के बाद से हवाई यात्रा के लिए विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के तहत विमानन कंपनियां भारत से और भारत तक विमान परिचालन कर रही हैं।

यह भी पढ़े | MP bypolls 2020: आइटम विवाद पर मध्य प्रदेश में शुरू हुआ पत्र युद्ध, कमलनाथ ने लिखी शिवराज को चिठ्ठी.

मंत्री को लिखे पत्र में कुमार ने कोविड-19 संकट के बीच विमानन कंपनियों द्वारा खाड़ी यात्रियों के ‘‘अनुचित शोषण’’ पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि वंदे भारत अभियान के तहत भारत लौटने वाले लोगों ने अपनी नौकरियां और कारोबार बचाने के लिए अब खाड़ी देश लौटना आरंभ कर दिया है।

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें वायरल खबर की सच्चाई.

कुमार ने केरल के कालीकट से बहरीन की उड़ान का हवाला देते हुए कहा कि कोविड-19 से पहले के काल की तुलना में अब टिकट का अधिक किराया वसूला जा रहा है।

कुमार ने कहा कि कालीकट से बहरीन तक आठ सेवाएं थीं और अब यह संख्या केवल पांच रह गई है।

उन्होंने कहा कि उड़ानों की संख्या कम हो जाने के कारण दिसंबर तक टिकट उपलब्ध नहीं है और कई लोगों को समय पर वहां नहीं पहुंच पाने के कारण नौकरी जाने का खतरा है।

कुमार ने किराया बढ़ाए जाने और विभिन्न खाड़ी, यूरोपीय एवं एशियाई देशों में कम उड़ानों को लेकर चिंता व्यक्त की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\