आइजोल, 18 जून मिजोरम में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए शुक्रवार को चुनाव होगा और इसमें त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है।
सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने पार्टी नेता के कनललवेना को उम्मीदवार बनाया है जबकि ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने क्रमश: बी लालछनजोवा तथा लल्लिंछुंगा को उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के कर्नाटक 210 नए मरीज पाए गए, 12 की मौत: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
चालीस सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में, एमएनएफ के 27 सदस्य हैं जबकि जेडपीएम के सात, कांग्रेस के पांच और भाजपा के एक विधायक हैं।
मतदान शुक्रवार को सुबह नौ से शाम चार बजे के बीच विधानसभा सचिवालय में होगा।
यह भी पढ़े | India-China Border Tension: रूस और चीन के साथ 23 जून को बैठक, भारत भी होगा शामिल.
विधानसभा आयुक्त और सचिव एच लालरिनवमा ने कहा कि मतगणना उसी दिन होगी। वह राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी भी हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सामाजिक दूरी संबंधी मानदंडों का पालन किया जाएगा।
लालरिनवमा ने बृहस्पतिवार को कहा, "हमने सभी विधायकों को मतदान केंद्र पर आने से पहले मास्क और दस्ताने पहनने की लिखित अपील की है।"
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार के पास सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY