देश की खबरें | राजीव कुमार बने नए चुनाव आयुक्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक सितंबर पूर्व नौकरशाह राजीव कुमार ने मंगलवार को नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।

उन्हें अशोक लवासा के स्थान पर चुनाव आयुक्त बनाया गया है। लवासा एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

यह भी पढ़े | Shivsena on Prakash Ambedkar: शिवसेना बोली, अगर प्रकाश आंबेडकर का कदम हिन्दुत्व की ओर जाता है तो हम इसका स्वागत करते हैं.

झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी कुमार का कार्यकाल पांच साल का होगा और वह 2025 में सेवानिवृत्त होंगे।

वह साल 2024 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव के समय मुख्य चुनाव आयुक्त हो सकते हैं।

यह भी पढ़े | UPSC (CSE) Prelims Admit Card 2020: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड.

नियमानुसार, चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु में से जो भी पहले हो, उस समय तक होता है। कुमार का जन्म फरवरी, 1960 में हुआ था।

कुमार ने 36 से अधिक वर्षों की सेवा के दौरान केंद्र और बिहार- झारखंड राज्य कैडर में विभिन्न मंत्रालयों में काम किया।

वह इस साल फरवरी में केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए और उन्हें 29 अप्रैल को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)