देश की खबरें | रजनीकांत, कमल हासन और अन्य ने अभिनेत्री बी सरोजा देवी के निधन पर शोक जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, खुशबू सुंदर और अन्य ने सोमवार को सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा उन्हें एक ऐसी महान कलाकार के रूप में याद किया जिन्होंने ‘भाषा और क्षेत्र’ की सीमाओं से परे जीवन जिया।
नयी दिल्ली, 14 जुलाई सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, खुशबू सुंदर और अन्य ने सोमवार को सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा उन्हें एक ऐसी महान कलाकार के रूप में याद किया जिन्होंने ‘ और क्षेत्र’ की सीमाओं से परे जीवन जिया।
देवी का बेंगलुरु में सोमवार को निधन हो गया। वह 87 साल की थीं। उन्होंने अपने अभिनय करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और वह कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार थीं।
उन्होंने 1955 की फिल्म ‘महाकवि कालिदास’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी प्रमुखता से काम किया।
रजनीकांत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लाखों प्रशंसकों का दिल जीतने वालीं महान अभिनेत्री सरोजा देवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ’’
हासन ने ‘एक्स’ पर एक लंबा पोस्ट लिखा और दिवंगत अभिनेत्री के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि वह उनके लिए ‘दूसरी मां’ जैसी थीं।
उन्होंने लिखा, ‘‘जब भी उन्होंने मुझे देखा - मेरी किसी भी उम्र में -वह मेरे गालों पर उंगलियां रखते हुए मुझे ‘प्यारा बेटा’ कहकर पुकारती थीं ।वह मेरे लिए एक और मां थीं, सरोजा देवी अम्मा।’’
हासन ने देवी के बारे में कहा, ‘‘वह एक कलाकार थीं जो और क्षेत्र की सीमाओं से परे रहती थीं। उनका निधन हो गया है। मेरी दूसरी फिल्म ‘पार्थल पासी थीरुम’ की शूटिंग के पलों से लेकर अनगिनत अविस्मरणीय यादें मेरे दिल में उमड़ रही हैं। (उन्हें यादकर) मेरी आंखें भर आती हैं। एक मां का दिल जो हमेशा मुझे सबसे आगे देखना चाहता था। मैं उन्हें नमन करता हूं और विदाई देता हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

