देश की खबरें | राजस्थान के निगम चुनावों में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित तीन प्रमुख शहरों में छह नगर निगमों के आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस व भाजपा के कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 28 अक्टूबर राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित तीन प्रमुख शहरों में छह नगर निगमों के आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस व भाजपा के कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।

भाजपा के लिए जहां इन शहरी निकायों में अपना दबदबा बनाए रखने की चुनौती है। वहीं, कांग्रेस को भरोसा है कि उसकी सरकार के बीस महीने के कामकाज से संतुष्ट मतदाता उसके पक्ष में वोट करेंगे।

यह भी पढ़े | प्‍याज की किल्‍लत जल्द होगी दूर, महज 75 दिनों में तैयार होने वाली नई किस्‍म तैयार.

मतदान का पहला चरण बृहस्पतिवार को होगा और दो चरणों में 35.97 लाख से अधिक मतदाता 560 वार्ड पार्षद चुनेंगे।

राज्य के जयपुर, जोधपुर व कोटा के नवगठित छह नगर निगमों (जयपुर हैरिटेज, जयपुर ग्रेटर, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण) में कुल मिलाकर 560 वार्ड पार्षद के लिए चुनाव हो रहा है। पिछली बार इन तीनों ही जगह भाजपा के बोर्ड थे। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद वार्डों का परिसीमन कर इन तीनों शहरों में दो- दो निगम बनाए हैं और उसके बाद ये पहले चुनाव हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप, कहा-चुनाव नतीजों के बाद आरजेडी-कांग्रेस के साथ जाकर 2024 में प्रधानमंत्री उम्मीदवारी का सपना देख रहे सीएम.

मतदान के पहले चरण में 29 अक्टूबर को जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगमों में मतदान होगा जहां 16.54 लाख से अधिक मतदाता 250 वार्ड पार्षद चुनने के लिए वोट डालेंगे। मतदान का दूसरा चरण एक नवंबर को व मतगणना तीन नवंबर को होगी, लेकिन आंकड़ों से परे इन निगम चुनाव के परिणामों को मुख्यमंत्री गहलोत सहित केंद्र व राज्य के मंत्रियों,विधायकों व भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।

जोधपुर मुख्यमंत्री गहलोत का गृहनगर है तो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भी शहर है। कोटा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व राज्य के सबसे कद्दावर मंत्रियों में से एक शांति धारीवाल का गृहनगर है। जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के साथ-साथ सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

नगर निकायों के लिहाज से ये तीनों शहर भाजपा के गढ़ रहे हैं। पिछली बार तीनों जगह भाजपा के बोर्ड थे। और भाजपा को उम्मीद है कि इस बार भी मतदाता उसके पक्ष में जाएंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के अनुसार राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस 2018 में किए अपने चुनाव वादों पर खरा नहीं उतरी है और मतदाता उसे सबक सिखाएंगे।

उन्होंने कहा,‘‘विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं इसलिए हताश व परेशान मतदाता निगम चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठा है, मुझे पूरा विश्वास है कि जनता राज्य से कांग्रेस की विदाई की तैयारी निगम चुनाव से करेगी।’’

वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भरोसा जताया कि इन शहरों के मतदाता कांग्रेस के कामकाज पर मुहर लगाते हुए वहां कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे।

डोटासरा ने '' से कहा कि चाहे निगमों की बात हो या शहरों की.. जब जब कांग्रेस आई है उसी ने विकास के काम करवाए हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपने लगभग दो साल के कार्यकाल में जो सुशासन दिया है, कोरोना वायरस की महामारी के दौरान जो ऐतिहासिक काम किया है जनता उससे बहुत संतुष्ट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\