Rajasthan Shocker: राजस्थान के झुंझुनू जिले में युवक पर तलवार से हमला, गोली मारकर हत्या
राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक युवक पर तलवार से हमला किया गया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात सूरजगढ़ इलाके में हुई.
जयपुर, 7 अगस्त : राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक युवक पर तलवार से हमला किया गया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात सूरजगढ़ इलाके में हुई. उसने बताया कि मृतक की पत्नी के भाई पर अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बहन के परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने से नाखुश था.
पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान मृतक की पत्नी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रही. उसने बताया कि करीब आधा दर्जन आरोपियों ने मंगलवार रात युवक अंकित के घर में घुसकर उस पर तलवार से हमला किया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि अंकित का मोनिका से प्रेम संबंध था और करीब सात महीने पहले दोनों ने मोनिका के परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी कर ली थी. यह भी पढ़ें : कोच्चि हवाई अड्डे पर बम की झूठी अफवाह, थाईलैंड जाने वाली उड़ान में हुआ दो घंटे का विलंब
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात मोनिका के भाई रिंकू और अन्य लोगों ने अंकित के घर जाकर उस पर तलवार से हमला कर दिया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान मोनिका ने खेत की तरफ भागकर अपनी जान बचाई. उसने पुलिस को बताया कि उसका परिवार इस शादी से खुश नहीं था. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

